Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-10

Jamshedpur Sonari : वाहन रिकवरी एजेंट ने किया युवक का अपहरण, सोनारी पुलिस की तत्परता से युवक सकुशल बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक वाहन रिकवरी एजेंट ने पैसे की लेनदेन को लेकर एक युवक का अपहरण कर लिया। जानकारी के अनुसार, सोनारी निवासी अक्षत आनंद उर्फ सोनू को वाहन रिकवरी एजेंट पिंटू सिंह ने किडनैप कर लिया।


मामले के अनुसार, लगभग एक वर्ष पूर्व कॉलोन इवेंट्स के प्रोप्राइटर सिद्धार्थ राव ने एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में किसी व्यक्ति को कुछ रकम दी थी। हालांकि, बाद में विवाद उत्पन्न हो जाने के कारण प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद से सिद्धार्थ राव लगातार अपने पैसे की वापसी की मांग कर रहे थे।


इसी विवाद के क्रम में गुरुवार को वाहन रिकवरी एजेंट पिंटू सिंह ने सोनू पर पैसे लौटाने का दबाव बनाया और उसे जबरन अगवा कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंटू सिंह को कदमा क्षेत्र से हिरासत में ले लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अपहरण के पीछे और कौन कौन लोग शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !