Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-11

Akhilesh Yadav Facebook Account: अखिलेश यादव का 86 लाख फॉलोअर्स वाला फेसबुक पेज अचानक सस्पेंड, राजनीतिक हलचल तेज, जानिए पूरा मामला

UP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज शुक्रवार शाम को अचानक सस्पेंड कर दिया गया, जिससे प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। इस पेज पर लगभग 86 लाख फॉलोअर्स जुड़े हुए थे, जो सपा प्रमुख के लिए जनता से संवाद का एक अहम मंच था।

कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

फेसबुक पेज सस्पेंड होने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सपा ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए सीधे तौर पर केंद्र की बीजेपी सरकार पर आवाज दबाने की साजिश करने का गंभीर आरोप लगाया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई हिंसक और अश्लील पोस्ट को लेकर फेसबुक की आंतरिक नीतियों के तहत की गई थी और इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं था।

लोकतंत्र को दबाने की साजिश

अगर हम देखे तो सपा विधायक पूजा शुक्ला ने भी फेसबुक की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा” “यह लाखों लोगों की आवाज़ है. बिना किसी चेतावनी के अकाउंट बंद करना, लोकतंत्र को दबाने की साजिश है।
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !