Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-11

Saraikela SP Meeting: त्योहारों में शांति और सुरक्षा को लेकर सरायकेला एसपी की बैठक आयोजित, पुलिस, उद्योग और व्यापारिक संगठनों ने मिलकर बनाई रणनीति

Saraikela: सरायकेला पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में शनिवार को  आगामी त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में सरायकेला खरसावां चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग समूहों और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।



बैठक में पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी त्योहारों के दौरान जिला अंतर्गत सुरक्षा, विधि व्यवस्था संधारण, सुगम यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और पुलिस प्रशासन द्वारा चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी लगाने पर भी चर्चा की गई।

इस बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !