Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-11

Saraikela News-: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सरायकेला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के संदेश के साथ सशक्त बेटी, सशक्त समाज का संकल्प

Saraikela: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 के अवसर पर सरायकेला सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।


कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सी. पी. सिंह और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने भाग लिया। इस दौरान माताओं को संतुलित आहार, टीकाकरण, किशोरावस्था में पोषण की आवश्यकता और एनीमिया से बचाव के विषय में जानकारी दी गई।



जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि बालिकाओं के संरक्षण और विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शामिल हैं।



कार्यक्रम में बालिकाओं को उपहार सामग्री और पौधे दिए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और पोषण जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ। जिला प्रशासन ने बालिका कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि "सशक्त बेटी ही सशक्त समाज की नींव है।"
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !