Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Saraikela Illegal Mining: सरायकेला-खरसावां प्रशासन की सख्ती, अवैध बालू खनन पर निगरानी तेज, हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे और कड़ी कार्रवाई की तैयारी

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने ईचागढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया और बालू लदे वाहनों की जांच की। इस दौरान किसी भी वाहन को बिना वैध परिवहन प्रपत्र के बालू ले जाते हुए नहीं पाया गया।



हाई-रिज़ॉल्यूशन नाइट विज़न कैमरे की कड़ी कार्रवाई की तैयारी

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन की प्रभावी निगरानी के लिए हाई-रिज़ॉल्यूशन और नाइट विज़न कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ट्रेंच निर्माण जैसे प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध खनन और परिवेषण पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !