Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Jharkhand Naxalite News: पश्चिमी सिंहभूम प्रतिरोध सप्ताह के नाम पर नक्सलियों का आतंक, एयरटेल टावर फूंका

Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी संगठन द्वारा मनाए जा रहे प्रतिरोध सप्ताह के तहत नक्सलियों ने एक बार फिर खौफ पैदा कर दिया है। जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में शनिवार देर रात और रविवार की सुबह नक्सलियों ने एक एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

हमलावर रुख और संचार बाधित

यह वारदात नक्सलियों के उस हमलावर रुख का हिस्सा है, जो उन्होंने सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ इस सप्ताह अपनाया है। मोबाइल नेटवर्क को बाधित करने के उद्देश्य से की गई इस आगजनी के कारण फिलहाल इलाके में संचार सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गई हैं। ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

हेड कांस्टेबल हुए थे शहीद

यह घटना तब हुई है जब दो दिन पहले, शुक्रवार को भी नक्सलियों ने चार आईईडी विस्फोट किए थे। इस हमले में एक हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद हो गए थे, जबकि दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों घायल जवानों को तुरंत एयरलिफ्ट कर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है ताकि नक्सलियों की धर-पकड़ की जा सके और क्षेत्र में शांति बहाल हो। सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्कता बनाए हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !