Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Health Minister Dr. Irfan Ansari: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे के वायरल वीडियो पर प्रशासन की कार्रवाई, ₹3,650 का कटा चालान

Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वे चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रांची ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ जुर्माना लगाया है।

कार्रवाई का निर्देश

सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास परिसर के अंदर शूट किया गया था। इसमें कृष अंसारी गाड़ियों के काफिले के साथ एक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते और कैमरे की ओर पोज़ देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रांची उपायुक्त मनजुनाथ भजंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया।

रांची जिला प्रशासन ने

निर्देश मिलने के बाद रांची जिला प्रशासन ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 179, 177 और 190 सहित कई अन्य धाराओं के तहत कृष अंसारी पर कार्रवाई की। इनमें असुरक्षित वाहन संचालन, सीट बेल्ट नियम उल्लंघन, और सामान्य ट्रैफिक नियम तोड़ने जैसे प्रावधान शामिल थे। इन सभी उल्लंघनों पर कुल ₹3,650 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बाद में कृष अंसारी ने शनिवार शाम डीटीओ कार्यालय पहुंचकर चालान राशि जमा कर दी।

प्रशासन इस मामले में आगे कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं

इस घटना के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “झारखंड का दुर्भाग्य है कि जहां दूसरे राज्यों के मंत्री-पुत्र अपने प्रदेश के विकास के लिए नए विचार लेकर आते हैं, वहीं यहां के मंत्री-पुत्र केवल दिखावा और लापरवाही की मिसाल पेश कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रशासन इस मामले में आगे कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं।

स्वास्थ्य मंत्री को इस पर सफाई देनी पड़ी

गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई 2025 में भी कृष अंसारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ अस्पताल निरीक्षण करते नजर आए थे। उस समय भी मामला सुर्खियों में आया था और स्वास्थ्य मंत्री को इस पर सफाई देनी पड़ी थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !