Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Saraikela News: सरायकेला पुलिस का विशेष अभियान, 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार, अपराध नियंत्रण और निगरानी के लिए सख्त कार्रवाई

Saraikela: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थानों क्षेत्र में छापामारी कर 11 वांछित अपराधियों/वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में वारंटी और वांछित अपराधी शामिल हैं।



गिरफ्तार अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक कांड और नक्सल कांड शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला और सभी थाना प्रभारी/अंचल निरीक्षक शामिल थे।



पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और रोकथाम के लिए आरोपपत्रित अपराधकर्मियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !