Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Best Durga Puja Pandal: सिद्घोड़ा और बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडालों को न्यूज़ 26 ने किया सम्मानित

Best Durga Puja Pandal:जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान रचनात्मकता और सांस्कृतिक सौंदर्य को सम्मान देने के उद्देश्य से न्यूज़ 26 झारखंड ने एक विशेष “बेस्ट दुर्गा पूजा पंडाल प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में किसी धार्मिक भावनाओं को नहीं, बल्कि कला, शिल्प और सामाजिक सहभागिता को प्राथमिकता दी गई. शहरभर के लोगों ने उत्साहपूर्वक ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से अपने पसंदीदा पूजा पंडाल को चुना.
इस वोटिंग के परिणाम में सिद्घोड़ा स्थित अखिलेश सिंह दुर्गा पूजा पंडाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसके बाद बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल को दूसरा स्थान मिला, जबकि काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल तीसरे स्थान पर रहा.

रविवार को न्यूज़ 26 झारखंड के कार्यालय में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पंडाल समितियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें निर्धारित इनामी राशि सौंपी गई. इस सम्मान समारोह में दोनों समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने इसे कलाकारों व स्वयंसेवकों की मेहनत का परिणाम बताया.



वहीं तीसरे स्थान पर रहे काशीडीह पूजा पंडाल ने एक उल्लेखनीय निर्णय लेते हुए पुरस्कार राशि स्वेच्छा से स्वीकार करने से इनकार कर दिया. समिति ने कहना था कि न्यूज़ 26 यह राशि किसी जरूरतमंद संस्था को समर्पित कर दें. उनकी इच्छा के अनुसार यह पूरा सम्मान-राशि बराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड ऐज होम में दान कर दी गई.

यह याद रखना आवश्यक है कि यह प्रतियोगिता किसी धार्मिक प्रतियोगिता के रूप में नहीं, बल्कि कला, प्रस्तुति, सामाजिक संदेश और सांस्कृतिक सौंदर्य को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई थी. 

न्यूज़ 26 की इस पहल ने यह स्पष्ट कर दिया कि पूजा केवल आस्था का नहीं, बल्कि रचनात्मकता, सामुदायिक भावना और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान का भी महापर्व है. इस मंच ने न केवल विजेताओं को सम्मानित किया, बल्कि कला को नई ऊंचाई दी, ताकि आने वाले वर्षों में भी पूजा पंडाल सिर्फ दर्शनीय न हों, बल्कि प्रेरणादायक भी बनें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !