Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Adityapur Kali Puja Pandal: आदित्यपुर आरआईटी मैदान में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी द्वारा पूजा पंडाल का भूमिपूजन संपन्न, 19 अक्टूबर से पूजा में भाग में ले सकेंगे श्रद्धालु

Adityapur: आदित्यपुर कॉलोनी मार्ग संख्या 4 आर आई टी मैदान में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी, जागृति युवा संघ द्वारा स्थापित पूजा पंडाल का रविवार को विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ. पंडाल में माता काली की पूजा काल्पनिक मंदिर की आकृति में होगी और श्रद्धालु 19 अक्टूबर से पूजा कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे.

पूजा कमिटी के सदस्यों ने बताया कि 19 अक्टूबर को पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि 20 अक्टूबर को पूजा और भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

 भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य 

भूमिपूजन कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष शमशेर सिंह , उपाध्यक्ष विराज रोशन, महासचिव आदर्श कुमार, प्रतीक सिंह, विकाश आनंद, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल झा, दीपक वशिष्ठ, हर्षित, अभिषेक, सहित पूजा कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में सभी ने विधि-पूर्वक पूजा स्थल का शुभारंभ किया और आगामी आयोजन की तैयारियों की जानकारी साझा की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !