Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Bharat Sankalp Abhiyan: पश्चिम विधानसभा में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन का किया आयोजन, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू हुए शामिल, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहे मौजूद

Jamshedpur: जमशेदपुर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रविवार को जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में झारखंड भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व सांसद आभा महतो समेत कई अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। इससे पहले, उपस्थित नेताओं के द्वारा पार्टी के पितृपुरुषों के छविचित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया।


सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सफल बनाने का प्रण लिया। वक्ताओं ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। हाल में लागू जीएसटी सुधार, कर सरलीकरण और आयकर में ऐतिहासिक छूट ने नागरिकों को बड़ी राहत दी है और व्यापार की सुगमता को बढ़ावा मिला है। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद

सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतवासी को सशक्त और स्वावलंबी बनाना है। इस अभियान के दौरान स्वदेशी उत्पाद खरीदने और दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया आत्मनिर्भर भारत अभियान अब ठोस परिणाम दे रहा है। देश की आर्थिक संरचना, औद्योगिक क्षमता और निर्यात- शक्ति तीनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 2014 से पहले जो भारत विदेशी उत्पादों पर निर्भर था, आज वही भारत अनेक क्षेत्रों में उत्पादक और निर्यातक देश के रूप में मजबूती से सामने आ रहा है। 

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि 

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि 2014 से पहले भारत में मोबाइल हैंडसेट निर्माण की स्थिति नगण्य थी। उस समय देश में केवल 2 मोबाइल निर्माण इकाइयाँ थीं, और देश के लगभग 92% मोबाइल फोन आयात किए जाते थे, जिनमें अधिकांश चीन, वियतनाम और दक्षिण कोरिया से आते थे। परंतु पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) जैसी योजनाओं की शुरुआत के बाद परिस्थितियाँ पूरी तरह बदल गई। 2024 तक देश में 200 से अधिक मोबाइल निर्माण इकाइयाँ स्थापित हो चुकी हैं। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन गया है। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में पीएलआई योजना के तहत केवल मोबाइल निर्माण में ही 40 हजार करोड़ से अधिक निवेश हुआ है और 5 लाख से अधिक प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं। मोबाइल निर्माण के अलावा देश ने रक्षा, सेमीकंडक्टर, दवा उद्योग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी तेज़ी से आत्मनिर्भरता हासिल की है।

झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए आदित्य साहू ने कहा

झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए आदित्य साहू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को राहत देने और अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जीएसटी में सुधार किए, तब झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार के नेताओं को दर्द होने लगा। उनके मंत्री जनता के हितों के बजाय अपनी राजनीति बचाने में लग गए। आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार को न राज्य की चिंता है, न जनता की। इन्हें सिर्फ अपने स्वार्थ और कमीशन की चिंता सताती है। नरेन्द्र मोदी सरकार के हर जनकल्याणकारी निर्णय का विरोध करना इनकी आदत बन चुकी है। आदित्य साहू ने कहा कि आगामी त्यौहार दीपावली एवं छठ पूजा के समय सभी नागरिक स्वदेशी उत्पाद खरीदें और दुकानदार स्वदेशी उत्पाद बेचें, इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है। 

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वदेशी उत्पाद अपनाने और

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वदेशी उत्पाद अपनाने और बेचने का आह्वान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कमी को आम जनता और व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार का एक बड़ा तोहफा बताया। श्री महतो ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान आज देश के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में जन-जन का संकल्प बन गया है। कहा कि युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप्स और डिजिटल मंच के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वोकल फॉर लोकल को अपनाने और स्थानीय उत्पादों व सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया गया। 

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की सराहना करते हुए 

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। आज भारत न केवल स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहन दे रहा है, बल्कि मेक इन इंडिया के माध्यम से वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और नीतिगत सुधारों का ही परिणाम है कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान तभी सफल होगा

वहीं, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान तभी सफल होगा जब हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाएगा। पिछले एक दशक में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है।

इस दौरान स्वागत संबोधन जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, स्वदेशी शपथ पत्र का वाचन जिला महामंत्री अनिल मोदी 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !