Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Tata Steel JRD Sports Complex: टाटा स्टील के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार आयोजित हुआ रैकेट स्पोर्ट्स फेस्ट 2025

Jamshedpur– जमशेदपुर का जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 11 और 12 अक्टूबर को खेलों के रोमांच से गूंज उठा, जब यहां पहली बार रैकेट स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 का आयोजन किया गया। इस आयोजन को शानदार सफलता मिली, जिसमें कुल 193 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया — 136 बैडमिंटन, 44 लॉन टेनिस और 13 स्क्वॉश में। प्रतिभागियों में टाटा स्टील, टाटा समूह की अन्य कंपनियों तथा जमशेदपुर, झारखंड और अन्य राज्यों जैसे धनबाद, चाईबासा और ओडिशा के खिलाड़ी शामिल थे।

फेस्ट में बैडमिंटन, लॉन टेनिस और स्क्वॉश जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं, जिनमें प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में मुकाबला किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीप कुमार, वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटेरियल्स), टाटा स्टील मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ रंजन सिन्हा, चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर, टाटा स्टील तथा मुकुल विनायक चौधरी, चीफ, स्पोर्ट्स, टाटा स्टील भी मौजूद थे।



विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा का प्रदर्शन था, बल्कि इसने सामुदायिक भावना और स्वस्थ जीवन शैली को भी प्रोत्साहित किया।

बैडमिंटन के परिणाम:

पुरुष सिंगल्स 30+: इमरान खान (विजेता), सायन हज़रा (उपविजेता)
पुरुष डबल्स 30+: इमरान एवं शिव परिख (विजेता), स्टीवन एवं अज़हर (उपविजेता)
महिला सिंगल्स 30+: जसरीन (विजेता), जल्पा परिख (उपविजेता)
मिक्स डबल्स (ओपन कैटेगरी): गुर्नाम एवं जसरीन (विजेता), जल्पा परिख एवं डेनिश (उपविजेता)
लॉन टेनिस के परिणाम:

अंडर 16 बॉयज़: रैयान अरिफ (विजेता), विहान श्रीवास्तव (उपविजेता)
अंडर 16 गर्ल्स: कृपा भाटिया (विजेता), पलश्का (उपविजेता)
एबव 16 पुरुष सिंगल्स: साहिल अमीन (विजेता), डॉ. जयंती कुमार (उपविजेता)
स्क्वॉश के परिणाम:

ओपन सिंगल्स: हर्षिल डोकानिया (विजेता), रोहिल डोकानिया (उपविजेता)
रैकेट स्पोर्ट्स फेस्ट के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के लिए टेबल टेनिस प्रतियोगिता 17 से 22 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम की सफलता में अधिकारियों और प्रशिक्षकों के अथक प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें अनन्या लेपी, उमेश विक्रम कुमार, फिरोज़ खान, पूनम सिंह, रेनू भदौरिया तथा कोच विवेक शर्मा, दिनेश रक्षित, शहऱयार सलीम और मोहम्मद शब्बीर शामिल थे।



इस आयोजन के हाइड्रेशन पार्टनर डिकैथलॉन रहे। 

पहले संस्करण में मिले शानदार प्रतिक्रिया और उत्साहजनक भागीदारी से आयोजन समिति को जल्द ही रैकेट स्पोर्ट्स फेस्ट का दूसरा संस्करण आयोजित करने की प्रेरणा मिली है।
इस आयोजन का उद्देश्य जमशेदपुर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और खेल प्रेमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे एक साथ आकर खेल के प्रति अपने जुनून का जश्न मना सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !