Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ये सभी नदी किनारे बैठकर लूटपाट करने की योजना बना रहे थे. यह कार्रवाई पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी की निगरानी में की गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कल्याण नगर बस्ती के नदी किनारे कुछ लोग हथियार लेकर अपराध करने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक और टीम ने तुरंत अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ लिया.
गिरफ्तार अभियुक्तों में किशन गगराई (19 वर्ष), मंगल गगराई (21 वर्ष), करन मुण्डारी उर्फ झन्टू (25 वर्ष) और अभय नामता (23 वर्ष) शामिल हैं. सभी का पता कल्याण नगर, सीतारामडेरा, जमशेदपुर बताया गया है.
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो एंड्रॉइड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई जमशेदपुर शहर में आज एक संभावित लूट की घटना को रोकने में सफल रही.
गठित विशेष टीम में पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह, पुनी. निरंजन कुमार, सूरज प्रसाद, अक्षय कुमार, राजेश कुमार, महेन्द्र सिंह, लालमणि प्रसाद प्रजापति, विरेन्द्र कुमार मिश्रा, आरक्षी संतोष कुमार और आरक्षी जितेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे.
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है.