Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-13

Jharkhand Monsoon Coming Soon: झारखंड में मानसून की विदाई, अब गुलाबी ठंड की दस्तक, इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान, ठंड से ट्रेन हुई रद्द

Jharkhand: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लौटने के अंतिम चरण में है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मानसून की राज्य से पूरी तरह से वापसी होने की संभावना है। मानसून की विदाई के साथ ही, राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और गुलाबी ठंड की दस्तक महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अक्टूबर से आसमान साफ हो जाएगा और अगले सप्ताह मौसम मुख्यतः सूखा रहने की उम्मीद है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में हल्की हलचल के कारण कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बादल छाए रह सकते हैं।

दीवाली तक बढ़ेगी ठंड, कड़ाके की सर्दी के आसार

मौसम में बदलाव के साथ ही, सुबह और शाम के समय ठंडी हवा चलने लगी है, जिससे हल्की ठंडक यानी गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। दीवाली के आसपास तक ठंड जोर पकड़ लेगी। इस साल झारखंड में औसत वर्षा 1440 मिमी के मुकाबले अब तक 1266.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मानसून अभी रक्सौल, वाराणसी और जबलपुर होते हुए लौट रहा है।

कोहरे का असर ट्रेनों पर, एक ट्रेन रद्द

ठंड बढ़ने और कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं। हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस (12873/74) को 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !