Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

NHAI Toll Plaza Toilet: टोल-प्लाजा पर गंदे टॉयलेट की फोटो भेजिए, और पाइए ₹1000 FASTag का इनाम, NHAI का क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए "स्पेशल कैंपेन 5.0" के तहत “क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज” शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य टोल प्लाजा के पास बने सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करना है। 

बता दे कि इस अभियान के तहत अगर किसी भी नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास मौजूद टॉयलेट गंदा मिलता हैं तो कस्टमर इसकी NHAI के ऐप पर शिकायत कर सकते हैं।

अगर शिकायत सही पाई गईं तो शिकायतकर्ता को उसके FASTag खाते में ₹1000 का इनाम मिलेगा। यह अभियान 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।


आइए जानते है कैसे करें शिकायत?

1 सबसे पहले यूजर्स को अपने मोबाइल में "राजमार्गयात्रा" ऐप का नया वर्जन डाउनलोड करना होगा। 


2. उसके बाग गंदे टॉयलेट की जियो-टैग्ड फोटो उस ऐप पर अपलोड करना होगा।


3. फोटो अपलोड करने के बाद यूजर्स को अपना नाम, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, स्थान और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी साझा करनी होगी।


4. यदि जांच में शिकायत सही पाई गई तो ₹1000 का FASTag रिचार्ज मुफ्त मिलेगा।


लेकिन ध्यान रहे – यह इनाम न ट्रांसफर किया जा जाएगा, और न ही नकद के रूप में दिया जाएगा। इसे सिर्फ गाड़ी पर लगे FASTag में रिचार्ज के रूप में मिलेगा। 


किन जगहों पर यह योजना लागू नहीं?

बता दे कि यह योजना केवल NHAI द्वारा संचालित टोल प्लाजा के टॉयलेट्स पर लागू है।

हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप, ढाबे या अन्य निजी सर्विस एरिया इसमें शामिल नहीं हैं।

हर टोल प्लाजा पर एक दिन में केवल एक इनाम दिया जाएगा, भले ही एक से अधिक शिकायतें क्यों न आई हो।

चलिए बताते है क्या है जियो-टैग फोटो?

जियो-टैग फोटो वह होती है जिसमें तस्वीर लेने का स्थान, तारीख, समय, अक्षांश (Latitude), देशांतर (Longitude) और समुद्र तल से ऊंचाई जैसी जानकारी जीपीएस डेटा के साथ जुड़ी होती है। इससे फोटो का सटीक स्थान नक्शे पर ट्रैक किया जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !