Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Youth Death Body Found: खरकई नदी में मिला जुगसलाई के लापता युवक का शव, घरवालों में पसरा मातम

Jugsalai: जुगसलाई थाना क्षेत्र की गरीब नवाज़ कॉलोनी निवासी युवक इरशाद का शव सोमवार शाम खरकई नदी से बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इरशाद रविवार दोपहर से लापता था।

पुलिस को सूचना दी

सोमवार शाम करीब 6:30 बजे शास्त्री नगर इलाके में नदी में एक शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने कदमा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान के लिए एमजीएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया। परिजनों ने शव की पहचान इरशाद के रूप में की। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

चप्पलें मिलने से उसके डूबने की आशंका

परिवार में मातम पसरा हुआ है और घर का माहौल गमगीन है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इरशाद रविवार दोपहर रेलवे ब्रिज के नीचे खरकई नदी में नहाने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। नदी किनारे उसके कपड़े और चप्पलें मिलने से उसके डूबने की आशंका जताई गई थी।

नशे की हालत में घर से निकला

इरशाद की मां ने बताया कि वह नशे की हालत में घर से निकला था। रविवार शाम तक परिवार और स्थानीय लोगों ने उसे ढूंढा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जुगसलाई पुलिस और गोताखोरों ने खोज अभियान शुरू किया, जिसे अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा। सोमवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई और शाम को शास्त्रीनगर क्षेत्र से उसका शव मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !