Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के काशीडीह कुम्हारपाड़ा में बीते 11अक्टूबर को भीषण सड़क हादसा। बीते 11 अक्टूबर को काशीडीह कुम्हारपाड़ा में टेंपो के धक्के से घायल मिहिर पोद्दार का अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसके बाद इलाज के दौरान 13 अक्टूबर को मिहिर पोद्दार की मौत हो गई है.
टेम्पो के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के संबंध में मिहिर की पत्नी माधुरी पोद्दार के बयान पर सीतारामडेरा थाने में काले रंग के टेंपो के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
कैसे हुई घटना जानिए
स्थानीय लोगों ने बताया कि मिहिर पोद्दार 11 अक्टूबर को कुम्हारपाड़ा से होते हुए अपने घर बारीडीह बिहारी बस्ती की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात टेंपो ने उसे पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। जिसके बाद टेंपो चालक टेंपो समेत वहां से फरार हो गया। घटना में घायल मिहिर पोद्दार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटनाओं से बचने के लिए को क्या करना चाहिए
ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लोगों को सड़क पर ध्यान देकर आना जाना करने की जरूरत है। लोगों को गाड़ी सीमित स्पीड में चलना चाहिए, सीट बेल्ट लगा के 4 चक्का गाड़ी चलाए और हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। तभी जा के ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।