Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Ghatshila By-election: घाटशिला उपचुनाव में कूदा JLKM, जयराम महतो ने की घोषणा, जल्द होगा प्रत्याशी का नाम

Ghatshila: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JLKM) ने घाटशिला उपचुनाव लड़ने का सर्वसम्मत निर्णय लिया है। पार्टी सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो की अध्यक्षता में आज तोपचांची के प्राकृतिक परिवेश में केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।

जयराम महतो ने घोषणा करते हुए कहा कि गहन विचार-विमर्श के बाद पार्टी मजबूती से उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, बिगुल बज चुका है, सेना भी तैयार है।JLKM के इस निर्णय से घाटशिला की चुनावी लड़ाई अब और भी रोचक हो गई है। 

पार्टी ने जल्द ही संसदीय बोर्ड की बैठक

पार्टी ने जल्द ही संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने का संकेत दिया है। JLKM के इस कदम को पारंपरिक राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। विधायक जयराम महतो ने अपने सभी जुझारू साथियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, "संघर्ष जारी रहेगा।

JLKM की सक्रिय भागीदारी

JLKM की सक्रिय भागीदारी घाटशिला उपचुनाव के समीकरणों को प्रभावित कर सकती है, खासकर तब जब मुख्य दलों ने अभी तक अपने पत्ते पूरी तरह नहीं खोले हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !