Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Jamshedpur: DC लाउंज के साकची और बिष्टुपुर प्रतिष्ठान में घुस कर तोड़फोड़ मामले स्टाफ ने दिया शांतिपूर्वक धरना, पहले साकची में हुई थी मारपीट फिर शोरूम पे हमला, देखें वीडियो

Jamshedpur: 13 अक्टूबर की शाम साकची और बिष्टपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों ने DC Lounge (बिष्टपुर एवं साकची) में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और स्टाफ, ग्राहकों एवं स्थानीय लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावरों ने हथियारों से लैस होकर हमला किया और संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचाया। कुछ स्टाफ सदस्यों और ग्राहकों को चोटें भी आईं।

बिष्टुपुर स्थित मशहूर डीसी लाउंज में सोमवार देर शाम हंगामे का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, साकची के पास रामदास भट्टा में रहने वाले कुछ युवकों का डीसी लाउंज के मालिक के बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि यह विवाद पहले साकची के डीसी लाउंज के पास हुआ था, जिसके बाद गुस्साए युवक सीधे बिष्टुपुर स्थित डीसी लाउंज पहुंचे और वहां जमकर तोड़फोड़ मचाई। इस दौरान लाउंज में अफरा तफरी का माहौल बन गया।



ऐसा ये भी माना जा रहा है कि DC लाउंज के मालिक दिलीप चौधरी के भतीजे से साकची के DC लाउंज के समीप ट्यूशन पढ़ने आए छात्रों में विवाद हुआ था जिसने बड़ा रूप ले लिया।

इस गंभीर घटना के विरोध में आज बिष्टपुर सर्किट हाउस परिसर में DC Lounge के समस्त स्टाफ, व्यापारियों और आम नागरिकों द्वारा शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। धरना के दौरान सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द हमले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

दिलीप चौधरी ने कहा कि यह हमला न केवल एक प्रतिष्ठान पर, बल्कि कानून और व्यवस्था पर सीधा हमला है। अगर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो यह घटना समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करेगी। सभी ने प्रशासन से न्यायसंगत और पारदर्शी जांच की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !