Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Tata Steel Employee Good News: टाटा स्टील कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, अब कर्मचारियों को मिलेगा ईपीएस-95 की उच्च पेंशन योजना का लाभ

Jamshedpur: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। अब टाटा स्टील के कंपनी के कर्मचारियों को उच्च पेंशन स्कीम ईपीएस-95 का लाभ मिलना शुरू हो गया है। कंपनी की ओर से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने के बाद अब तक 43 कर्मचारियों को डिमांड नोट जारी कर दिया गया है। टाटा वर्कर्स यूनियन का प्रयास अब रंग लाने लगा है. 

टाटा वर्कर्स यूनियन के लगातार प्रयासों का फल आख़िरकार मिल ही गया 

टाटा वर्कर्स यूनियन के लगातार प्रयासों से यह पहल संभव हो सकी है। यूनियन के अध्यक्ष संजय चौधरी टुन्नू ने दिल्ली से लेकर जमशेदपुर तक इस मुद्दे पर प्रबंधन और ईपीएफओ अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकों के बाद मंजूरी दिलाई।

फाइलों को मंजूरी दी जा रही है 

ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे कंपनी की ओर से कर्मचारियों का डाटा उपलब्ध हो रहा है, वैसे-वैसे फाइलों को मंजूरी दी जा रही है। कर्मचारियों को ई-मेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी जा रही है और पेमेंट प्रक्रिया अगले तीन माह में पूरी होने की संभावना है। इसके लिए तीन अलग-अलग पेमेंट विंडो खोले गए हैं, जिनके माध्यम से कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान कर सकते हैं।

5200 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ 

इस योजना के दायरे में लगभग 5200 कर्मचारी होगा, जिनमें करीब 2500 अधिकारी शामिल है जो सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। पहले ईपीएफओ ने ट्रस्ट आधारित कंपनियों को इस योजना से बाहर रखा था, जिसके कारण टाटा स्टील के कर्मचारियों के आवेदन खारिज कर दिए गए थे। लेकिन यूनियन के आग्रह और पुनः समीक्षा के बाद, ईपीएफओ ने टाटा स्टील को ईपीएस-95 योजना के लिए पात्र घोषित कर दिया।

कर्मचारियों में उत्साह का माहौल 

इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। यूनियन का कहना है कि यह कदम कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है और इससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा की दिशा में बड़ा सहारा मिलेगा।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !