Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Jharkhand Illegal Mining: झारखंड में अवैध खनन पर शिकंजा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पकड़े चोरी के लौह अयस्क लदे 6 डंपर, 10 ड्राइवर हिरासत में

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बीती रात नोवामुंडी क्षेत्र में अवैध लौह अयस्क चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नोवामुंडी स्टेशन के पास पांच नंबर रेलवे साइडिंग पर चोरी के लौह अयस्क से लदे छह डंपर वाहनों और लोडिंग कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन को रंगे हाथ पकड़ा।


सूचना के मुताबिक, कोड़ा ने मौके पर ही वाहनों के टायर की हवा खोल दी

सूचना के मुताबिक, कोड़ा ने मौके पर ही वाहनों के टायर की हवा खोल दी, जिससे सभी वाहन वहीं फंस गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से सभी दस डंपर चालकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

कानूनी कार्रवाई खनन विभाग द्वारा की जाएगी

पकड़े गए सभी वाहन और जेसीबी मशीन अभी भी घटनास्थल पर खड़ी हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। यह मामला अवैध खनन और परिवहन से जुड़ा है, इसलिए पुलिस की जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई खनन विभाग द्वारा की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री की इस पहल से क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। मधु कोड़ा ने अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !