Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Jamshedpur Bagbera Crime : बेल पर बाहर आए आजीवन कैदी ने दी महिला को जान से मारने की धमकी, बागबेड़ा थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप, एसपी तक पहुंचा मामला

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू की रहने वाली प्रमिला देवी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई थीं, तभी कमल शर्मा नामक युवक और उसके एक सहयोगी ने उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने और काट डालने की धमकी दी। घटना से भयभीत होकर प्रमिला देवी तुरंत घर लौटीं और अपने पति विजय सिंह को पूरी बात बताई।


विजय सिंह ने तत्काल बागबेड़ा थाना के सरकारी नंबर पर फोन किया, लेकिन किसी तरह की मदद नहीं मिली। उल्टे फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और फोन काट दिया।


बताया गया है कि कमल शर्मा वही व्यक्ति है जो सूरज हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा था और फिलहाल अपील बेल पर बाहर आया हुआ है। सूरज की मां प्रमिला देवी का कहना है कि बेल पर बाहर आने के बाद से ही आरोपी लगातार उन्हें और उनके पति को धमका रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति का पीछा सोनू सिंह और उसके साथियों द्वारा कई महीनों से किया जा रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हालांकि, मामले की जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष तक पहुंची, जिन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने थाना प्रभारी को फोन पर निर्देश दिया है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !