Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Jamshedpur Crime News: परसुडीह में भाई की विधवा से अवैध संबंध के विरोध में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा लुपुग टोला में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां बुधान मार्डी नामक युवक जो अपने परिवार और समाज में ईमानदार और जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं, उन पर राहरगोड़ा क्रिश्चियन बस्ती निवासी  विजय टोपनो ने अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की विस्तृत जानकारी नीचे पढ़े 

जानकारी के अनुसार बुधान ने अपने भाई की विधवा पत्नी और विजय टोपनो के बीच चल रहे अवैध संबंध का विरोध किया था। इसी कारण से आरोपी ने रंजिश पाल रखी थी। जिसके बाद सोमवार की रात लगभग 8:10 बजे बुधान जब अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तब रास्ते में विजय ने उन्हें रोक लिया। पहले  विजय टोपनो ने अभद्र भाषा से विवाद किया उसके बाद आरोपी ने थर्मोकोल कटर से बुधान मार्डी पर हमला कर दिया। हमले में बुधान के जबड़े के पास गंभीर चोट आई।


घायल ने हिम्मत जुटाकर थाने में मामल दर्ज कराई

घायल बुधान ने हिम्मत जुटाकर सीधे परसुडीह थाना पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विजय टोपनो के खिलाफ मामला दर्ज किया और रातोंरात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच जारी 

वर्तमान में बुधान का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !