Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Ghatshila By-election: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला प्रशासन का एक्शन प्लान, सीमाएं सील, घाटशिला उपचुनाव, चेकनाकों पर 24x7 चौकसी, असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर

Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव के मद्देनज़र सभी अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाकों को 24x7 सक्रिय कर दिया गया है। इन नाकों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन का मुख्य फोकस

प्रशासन का मुख्य फोकस शराब, नगदी, ड्रग्स, हथियार और अन्य अवैध सामग्रियों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर लगाम लगाना है। संवेदनशील क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनैतिक गतिविधियों को रोका जा सके।

जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया

जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। चेकनाकों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास

 प्रशासन ने साफ कर दिया है कि चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !