Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Jharkhand News: जेल में ही कटेगी कारोबारी विनय सिंह की दीवाली, जमानत पर सुनवाई टली

Jharkhand News: हजारीबाग में वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और नियम विरुद्ध म्यूटेशन मामले में जेल में बंद ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को फिलहाल राहत नहीं मिली है. उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई अब दो सप्ताह बाद होगी, जिस वजह से उनकी दीवाली भी जेल में ही बीतेगी.
जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान एसीबी (ACB) ने कोर्ट में केस डायरी प्रस्तुत नहीं की. केस डायरी उपलब्ध न होने पर कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 29 अक्टूबर तय की है. विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने दलीलें पेश कीं.

विनय सिंह पर आरोप है कि आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहते हुए वन भूमि की खरीद-बिक्री में अनियमितताएं की गईं और अवैध तरीके से म्यूटेशन कराया गया. इसी मामले में एसीबी ने सितंबर में प्राथमिकी दर्ज की थी और कांड संख्या 11/2025 में विनय सिंह को नामजद किया गया.

यह पहला मामला नहीं है जिसमें विनय सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों. इससे पहले वह झारखंड शराब घोटाला मामले में भी आरोपी बनाए गए थे, हालांकि ट्रायल कोर्ट से उन्हें उस प्रकरण में राहत मिल चुकी है.

अब नजर 29 अक्टूबर की सुनवाई पर रहेगी, जब यह तय होगा कि उन्हें जमानत मिलेगी या नहीं. फिलहाल, दीवाली तक उनका जेल में रहना तय माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !