Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Jamshedpur Missing: कदमा से लापता हुआ 13 वर्षीय बच्चा, परिजन हुए चिंतित

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में स्थित कुदरी रोड के महावीर मंदिर के पास रहने वाला 13 वर्षीय गुलाम हुसैन उर्फ राहुल 14 अक्टूबर की दोपहर लगभग 2 बजे से लापता है।

जानकारी के अनुसार, राहुल घर से 20 रुपये लेकर कुछ सामान लेने दुकान गया था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। एक दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।  परिजनों ने पूरे इलाके में उसे तलाशने के बाद कदमा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

राहुल की शारीरिक पहचान कुछ प्रकार है 

 लगभग 3 फीट लंबा, हरे रंग की टी-शर्ट पहनकर घर से निकला। राहुल की गुमशुदगी से परिवार अत्यंत चिंतित है।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे का पता लगाने में जुटी है।

किसी के पास भी गुलाम हुसैन उर्फ राहुल के बारे में जानकारी हो, तो कृपया 6201627669 या 8235520103 पर संपर्क करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !