Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Jamshedpur Police In Action: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिनप्लेट सब्जी मार्केट के पास 1.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

Jamshedpur: गोलमुरी थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम में बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 14.10.2025 की देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टिनप्लेट सब्जी मार्केट के पास छापेमारी कर एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजा भारती, उम्र-24 वर्ष, पिता-सियारे भारती, सा०-स्लैग रोड, नेहरू कॉलोनी, थाना-गोलमुरी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर हुआ एक्शन

पुलिस को दिनांक 14.10.2025 को समय करीब 23:05 बजे यह गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ब्राउन शुगर बेचने के इरादे से टिनप्लेट सब्जी मार्केट के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना में संख्या-30/25, दिनांक 14.10.2025 दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, सुनिल कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के नेतृत्व में तत्काल एक छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसमें पु०अ०नि० राज रौशन सिन्हा, पु०अ०नि० गौरव सिंह, पु०अ०नि० सोनी कुमारी, आरक्षी 1362 प्रदीप तियू और टैंगो 31 एवं 32 सशस्त्र बल शामिल थे।

भागने की कोशिश की, पर पकड़ा गया

गठित टीम जैसे ही टिनप्लेट सब्जी मार्केट के पास पहुँची, पुलिस की गाड़ी देखते ही वहाँ खड़ा संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राजा भारती बताया।

जब्ती और कानूनी कार्रवाई

एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एस०ओ०पी०) का पालन करते हुए, पुलिस उपाधीक्षक, नगर की उपस्थिति में राजा भारती की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 35 पुड़िया ब्राउन शुगर (जिसका कुल वजन 1.85 ग्राम है), 1550/- रुपये नगद और वीवो कम्पनी का एक मोबाईल फोन बरामद हुआ। इन सभी सामानों को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद

गिरफ्तारी के बाद, राजा भारती के खिलाफ गोलमुरी थाना में काण्ड संख्या-147/2025, दिनांक 15.10.2025, धारा-17(ए)/21(ए)/22(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को दिनांक 15.10.2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !