Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-02

Delhi Weather Report:बारिश के कारण 4 की मौत, रेड अलर्ट जारी

Meta Description

 Delhi : दिल्ली में आज सुबह भारी बारिश हुई जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ में भारी बारिश के कारण मकान ढहने से तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. इस बीच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ. मौसम के अचानक बदलने के कारण भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, आज बेमौसम रिकॉर्ड बारिश के कारण दिल्ली में कई जगहों पर कुछ मात्रा में पानी रुका हुआ है. सुबह 5:30 बजे से ही मैं कई जगहों पर गया और स्थिति का जायजा लिया. मिंटो ब्रिज जाकर देखा तो चारों पंप काम कर रहे थे और ऑपरेटर भी अलर्ट था.एक पाइप फट गई थी, जिसे मैंने ठीक करने को कहा है. मानसून को देखते हुए PWD, MCD, DJB, NDMC, IFC द्वारा नालों की सफाई लगातार की जा रही है. वीडियो में प्रवेश वर्मा हाफ पैंट में नजर आ रहे हैं.

दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश के चलते नजफगढ़ के खड़खड़ी नहर गांव में एक मकान ढह गया, जिससे तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 5:25 बजे घटना की सूचना मिली. तुरंत कई टीमें मौके पर भेजी गईं और मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला गया. सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा, हमने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है.

दिल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव और पेड़ उखड़ने की सूचना मिली है. हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने कहा कि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं. ‘एयर इंडिया’ ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !