Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-02

Political News: गृह मंत्री अमित शाह के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Meta Description

 Ranchi: गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए रांची आएंगे. उनके अलावा इस मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे. इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी. रांची पुलिस भी सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल शुरू कर दी है. गुरुवार को एसएसपी चंदन सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिये.

पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि रांची पुलिस 10 मई को होने वाली ईस्टर्न जोनल काउंसिल को लेकर पूरी तरह अलर्ट है. एसएसपी चंदन सिन्हा ने यतायात रूट प्लान को लेकर ट्रैफिक एसपी से भी बातचीत कर कई अहम दिशा निर्देश दिये. इसके अलावा मीटिंग के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था के सख्त करने के साथ साथ मीटिंग के दिन तक लगातार इलाके में गश्ती लगाने का निर्देश दिया गया. इस बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीएम शामिल होंगे.

पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक में इन सभी राज्यों के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. बैठक में चारों राज्यों के बीच आर्थिक और सामाजिक योजनाओं, भाषायी अल्पसंख्यकों के मुद्दों, सीमा विवाद और अंतर्राज्यीय परिवहन जैसे विषयों पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा. इस्टर्न जोनल काउंसिल का गठन पड़ोसी राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !