Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Jharkhand Crime : दुबई में बैठकर झारखंड में चला रहा अपराध का नेटवर्क, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के 12 गुर्गे गिरफ्तार, दो जमशेदपुर के

Jharkhand : धनबाद जिले की पुलिस ने दुबई में बैठकर झारखंड में अपराध का नेटवर्क चला रहा गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के 12 गुर्गो को गिरफ्तार किया है। इनमें जमशेदपुर के दो अपराधी भी शामिल हैं।


आरोपितों में कदमा निवासी आशीष कुमार सिंह और लकी विशाल है। जबकि धनबाद में मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल कदमा निवासी कई आपराधिक मामलों के आरोपित भानु मांझी पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत है।

उसे पैर में गोली लगी थी। आशीष सिंह को पुलिस ने तीन दिन पहले जमशेदपुर के डोबो पुल से फिल्मी अंदाज में भरी भीड़ के बीच गिरफ्तार किया था।

जमशेदपुर के रहने वाले दो आरोपितों समेत गिरफ्तार अन्य आरोपितों में शूटर सूरज टांडी (संबलपुर), तौकीर राजा, अफरीदी राजा, पवन कुमार सिंह (सभी वासेपुर निवासी) ऋतिक कुमार विश्वकर्मा (कतरास), विक्रम कुमार साव, अमन कुमार गुप्ता, आकाश कुमार वर्णवाल, तौकिल अंसारी और अभिषेक पांडे शामिल हैं।

जानकारी अनुसार भानु मांझी, आशीष सिंह और लकी विशाल की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के गुर्गो को धनबाद पुलिस ने दबोचा है जो अपराध की योजनाएं बनाते थे और हथियार से लेकर फंड मैनेज करने का काम करते थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !