Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Dhanbad Rail Accident: धनबाद में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत, परिजन गहरे सदमे में

Dhanbad: धनबाद के कुमारघुबी ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सज्जाद अंसारी और 30 वर्षीय लालचंद बाउरी के रूप में हुई है। दोनों ही कुमारघुबी बाजार के नीचे पट्टी मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की विस्तृत जानकारी 

जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी निजी आयोजन में शामिल होने के लिए रेलवे लाइन के पास जमा हुए थे। इसी दौरान ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

हवलदार विवेक ने बताया

हवलदार विवेक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और सभी कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं। वहीं सज्जाद अंसारी के परिजन सद्दाम अंसारी ने बताया कि सज्जाद और उनका साथी खाने-पीने के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !