Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Jharkhand IPS Promotion: राज्य के एक दर्जन आईपीएस अफसरों की होगी प्रोन्नति, जमशेदपुर के एसएसपी रहे एम तमिल वानन आईजी तो कौशल किशोर डीआईजी बनाए जाएंगे

Ranchi: राज्य के एक दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने एसपी से लेकर आईजी रैंक के अफसरों की सूची राज्य सरकार के गृह विभाग को भेजी है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी अफसरों के एसीआर के साथ उनकी प्रोन्नति की अनुशंसा भेजी है।
पुलिस मुख्यालय के अनुशंसा के मुताबिक, आईजी रैंक से 2001 बैच के अफसर मनोज कौशिक की प्रोन्नति एडीजी रैंक में होनी है। मनोज कौशिक फिलहाल आईजी सीआईडी व रांची जोनल आईजी के प्रभार में हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय ने 2008 बैच के अफसरों को डीआईजी से आईजी रैंक में प्रोन्नति देने व 2012 बैच के अफसरों को एसपी से डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देने की अनुशंसा की है। एसीआर की कंप्लीट नहीं होने की वजह से दो साल से प्रोन्नति से वंचित रही 2010 बैच आईपीएस कुसुम पुनिया को भी डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी जाएगी। वहीं 2013 बैच के अफसरों को सीनियर सलेक्शन ग्रेड देने की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय ने की है।

कौन किस रैंक में किये जाएंगे प्रोन्नत

एडीजी- मनोज कौशिक, आईपीएस 2001 बैच

आईजी- 2008 बैच के आईपीएस अनीश गुप्ता, एम तमिलवानन और अजय लिंडा। केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर तैनात अनीश गुप्ता और एम तमिलवानन को परफार्मा प्रोन्नति मिलेगी।

डीआईजी रैंक- 2012 बैच के आईपीएस किशोर कौशल, अखिलेश बी वरियर, अंजनी कुमार झा, मो अर्शी, आनंद प्रकाश। अखिलेश बी वरियर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, ऐसे में उन्हें परफार्मा प्रोन्नति मिलेगी। वहीं 2010 बैच की आईपीएस कुसुम पुनिया का एसीआर कंप्लीट नहीं होने की वजह से बीते दो सालों से प्रोन्नति नहीं मिल पायी थी। उन्हें भी डीआईजी रैंक में प्रोन्नति मिलेगी। 

सीनियर सलेक्शन ग्रेड: 2013 बैच के आईपीएस हुरदीप पी जनार्दनन, निधि द्विवेदी, अंशुमन कुमार, प्रशांत आंदन, हरिलाल चौहान, प्रियंका मीणा को सीनियर सलेक्शन ग्रेड मिलेगा।

जिन अफसरों की तैनाती केंद्र में हैं, उन्हें परफार्मा प्रोन्नति देने का फैसला लिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !