Ahmadabad: एशिया का सबसे बड़ा हृदय अस्पताल यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अब आम जनता के लिए पूरी तरह खुल गया है। यह अस्पताल चिकित्सा सुविधाओं और किफायती दरों पर इलाज के लिए चर्चा में है।
मात्र 15 हजार रुपये में सात दिनों हो सकता है इलाज
जानकारी के अनुसार, यहां मात्र 15 हजार रुपये में सात दिनों तक भर्ती रहकर करीब 7 लाख रुपये का इलाज हो सकता है। इस अस्पताल में ईसीजी पूरी तरह निशुल्क, ईको टेस्ट मात्र 300 रुपये, और एंजियोग्राफी 6000 रुपये में उपलब्ध है। यहां हार्ट के कई प्रसिद्ध डॉक्टर है जो अपनी सेवाएं आम जनता दे रहे हैं, जिनमें डॉ. जयेश प्रजापति और डॉ. शरद जैन प्रमुख हैं।
अस्पताल में मरीजों और परिजनों के लिए खाना मुफ्त
इस अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए रहने और खाने की भी मुफ्त व्यवस्था की गई है। यहां पर प्रतिदिन तीन बार भोजन वितरण किया जाता है, साथ ही कैंटीन में मात्र 50 रुपये में थाली मिल जाती है और बाहर स्थित अन्नपूर्णा भवन में 35 रुपये में भोजन प्राप्त होता है।
सरकार के सहयोग से हुआ शुरू
सरकार के सहयोग से शुरू किया गया इस अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को भी इलाज की सुविधा मिलती है। जहां सभी जांच और टेस्ट नाममात्र दरों पर किए जाते हैं।
अहमदाबाद में स्थित है अस्पताल
बता दे कि यू.एन. मेहता हॉस्पिटल, सिविल एरिया, अहमदाबाद में स्थित है। और अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 9099955248 और 9099955249 पर संपर्क कर सकते है।
लोगों के सबूत हुआ वरदान
ऐसे अस्पताल का निर्माण माध्यम वर्ग के लोगों के लिए एक वरदान के रूप में साबित हो सकती है। सरकार को ऐसी और अस्पताल खोलने की जरूरत है जो मध्यम वर्ग के लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकते है। बता दे कि बहुत सारे मामले ऐसे भी है जहां पैसों की कमी के वजह से कई परिवारों को अपना करीब को खोना पड़ गया है क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। लेकिन अब ऐसी कम किफायती में खुले अस्पताल मध्य वर्ग के लिए वरदान ही साबित हुआ है।