Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Dhanbad Police In Action: धनबाद पुलिस का डिजिटल प्रहार, साइबर कैफे और सीएसपी पर अब हर ट्रांजैक्शन का देना होगा हिसाब, साइबर अपराध नेटवर्क पर शिकंजा, संदिग्ध लेन-देन की तत्काल जानकारी अनिवार्य

Dhanbad: हाल ही में प्रिंस खान गैंग के दर्जनों गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस ने अब साइबर अपराध के पूरे नेटवर्क की कमर तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर शहर भर में संचालित सभी कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) और साइबर कैफे केंद्र पुलिस की कड़ी निगरानी में आ गए हैं, और उन्हें कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस की इस बड़ी पहल का मुख्य उद्देश्य इन केंद्रों का इस्तेमाल ठगी, फर्जी अकाउंट खोलने और हवाला जैसे अवैध लेन-देन के लिए करने वाले अपराधियों पर नकेल कसना है।

कड़े नियम लागू

जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, अब साइबर कैफे और सीएसपी संचालकों को प्रत्येक वित्तीय ट्रांजैक्शन का पूरा ब्यौरा संबंधित थाना को देना अनिवार्य होगा। पक्की पहचान रुपये ट्रांसफर करानेवाले व्यक्ति की पहचान पक्की करना संचालकों के लिए आवश्यक कर दिया गया है। इसके लिए व्यक्ति का नाम, पता, और फोटो रिकॉर्ड में रखना जरूरी होगा।तत्काल सूचना किसी भी संदिग्ध या बड़ी रकम के लेन-देन की जानकारी तत्काल प्रभाव से थाना को देनी होगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई आपराधिक मामलों में यह सामने आया है कि अपराधी इन केंद्रों का इस्तेमाल सुरक्षित ठिकाने के तौर पर कर रहे थे। इस सख्ती के बाद, अपराधियों के लिए डिजिटल ट्रांजैक्शन के माध्यम से अवैध गतिविधियों को अंजाम देना मुश्किल हो जाएगा।

धनबाद पुलिस अब अपराधियों का 

धनबाद पुलिस अब अपराधियों का डिजिटल डोजियर भी तैयार कर रही है, जिसमें पुराने और नए अपराधियों की पूरी प्रोफाइलिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि साइबर क्राइम और अपराधियों पर अब पैनी नजर रखी जाएगी, जिससे आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एक नई और सख्त व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !