Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Jamshedpur Police Action: बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में 2 तस्कर न्यायिक हिरासत में, भरी मात्रा में सामान बरामद

Jamshedpur: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी   सफलता हासिल की है। जहां अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जामसोला के पास एनएच-49 पर भारत पेट्रोल पंप के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान पांच किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. बता दे कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के पाठूरी बूढ़ामारा गांव निवासी पहलाद पुटी और आसना गांव निवासी रामचंद्र गिरी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (ओआर 11इ8078) पर एक सफेद रंग की बोरी में अवैध गांजा लेकर ओडिशा की ओर से बहरागोड़ा थाना क्षेत्र होते हुए पश्चिम बंगाल के चिचिड़ा की ओर जाने वाले हैं.




पुलिस की कार्रवाई 

 मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत जामसोला रोड पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। जिसके बाद चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को रुकने का इशारा दिया, तो वे पुलिस को देखते ही बाइक घुमाकर भागने लगे. पुलिस बल के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा.

कार्रवाई के दौरान बरामद सामान 

इसी दौरान तलाशी लेने पर बोरी के अंदर से पांच किलो अवैध गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने गांजे के साथ दो एंड्राइड मोबाइल और तस्करी में उपयोग किया गया हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है. साथ ही बहरागोड़ा थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 16/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 


अभियान में शामिल अधिकारी 

इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, बहरागोड़ा अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पुलिस अवध निरीक्षक राहुल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक ओम शरण, सहायक उप निरीक्षक सुकांत झा, सहायक उप निरीक्षक संजू लकड़ा, हवलदार कृष्णा साहू, सुमन कुमार ज्योति, अभिषेक उरांव व पुलिस बल के जवान शामिल थे. अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे है निरंतर अभियान को लेकर स्थानीय लोगो ने उनकी खूब सराहा है। उनका कहना है कि इसी प्रकार के सख्त कार्रवाई से ही क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण लग सकता है। 

आम जनता से अपील 

ऐसी अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से समाज पर बुरा असर पड़ता है। जो आने वाली पीढ़ी के लिए और खराब साबित हो सकता है। अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ प्रशासन को ऐसी ही कार्रवाई जारी रखना चाहिए। आम जनता को भी  ऐसी किसी भी अवैध कार्य के बारे में अगर पता चलता है तो उनके पुलिस को तुरंत सुचित करना चाहिए जिससे ऐसी गतिविधि का पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सके। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !