Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Ranchi News: सीमेंट कारोबारी पर फायरिंग के मामले में बिल्डर और जमीन कारोबारी हिरासत में

Ranchi News: सूबे की राजधानी रांची में सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया हैं. हिरासत में लिए गए लोगों में जमीन कारोबारी और बिल्डर भी शामिल हैं. इसमें पुदांग इलाके के दो बिल्डर हैं. पुलिस टीम मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही हैं. इसके साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ भी की जा रही हैं, मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं पुलिस की एक टीम शूटर्स की तलाश में पड़ोसी जिलों में छापामारी कर रही है.
नामजद पर FIR दर्ज 
बता दें कि नगड़ी थाना में पीड़ित के बेटे सज्जन कुमार ने जमीन कारोबारी पुरुषोत्तम कुमार,शशी शेखर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बेटे के अनुसार पिता का पुरुषोत्तम और शशि से ढाई एकड़ जमीन को लेकर विवाद है और उक्त मामला कोर्ट में लंबित है. 2 महिना पहले शशि ने फोन पर पिता को जान से मारने की धमकी दी थी. 

जांच जारी
बताते चलें कि घटना के समय राधेश्याम के साथ कर्मचारी संजय सिन्हा, नागेन्द्र दुबे और सोमरा उरांव मौजूद थे. पुलिस इनके बयान ले चुकी है. वहीं एसएसपी का कहना हैं कि जमीन विवाद मुख्य वजह दिख रही है, हर एंगल से जांच की जा रही है. जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !