शिक्षक शामिल हैं, जिनका समय पर प्रस्ताव नहीं आया या फिर आवश्यक कागजात की कमी
प्रोन्नति अनुशंसा की थी, आयोग ने बांग्ला विषय में डॉ मधुश्री सन्याल को स्टेज चार से स्टेज पांच (रीड से प्रोफेसर) में प्रोन्नति देकर खाता खोला है. जिन शिक्षकों की प्रोन्नति लंबित रखी गयी है, उनमें वैसे शिक्षक शामिल हैं, जिनका समय पर प्रस्ताव नहीं आया या फिर आवश्यक कागजात की कमी पायी गयी. आयोग ने निर्णय लिया है कि ऐसे शिक्षकों के वांछित कागजात की मांग कर नवंबर 2025 में इसे पूरा कर लिया जायेगा।
साक्षात्कार का रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया
प्रोन्नति मिलने से ये शिक्षक अब विवि के प्राध्यापक तथा गैर शैक्षणिक पदाधिकारी बनने की अर्हता प्राप्त कर चुके हैं. इधर, आयोग ने आज की बैठक में बिरसा कृषि विवि में यूनिवर्सिटी प्रोफेसर सह चीफ साइंटिस्ट के पद पर नियुक्ति साक्षात्कार का रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया कोल्हान विवि व वीमेंस यूनिवर्सिटी जमशेदपुर का नहीं मिला हैं प्रस्ताव बांग्ला में एक शिक्षक को प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति देकर खोला गया खाता शिक्षक अब प्राध्यापक और गैर शैक्षणिक पदाधिकारी बनते ही अर्हता प्राप्त कर लिये इन विषयों के शिक्षकों को प्रोन्नति दी गयी।
हिंदी विषय शामिल
अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगर्भशास्त्र, गणित, समाजशास्त्र, इतिहास, मैथिली, म्यूजिक, परसियन, संताली, गृह विज्ञान, मानवशास्त्र, उर्दू, भूगोल, वाणिज्य, वनस्पतिशास्त्र, जंतुविज्ञान, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, भौतिकी, दर्शनशास्त्र, रसायनशास्त्र व हिंदी विषय शामिल है.
किस विवि के कितने शिक्षकों को मिली प्रोन्नति
रांची विवि-177
डीएसपीएमयू-33
विनोबा भावे विवि-66
नीलांबर-पीतांबर विवि-23
सिदो-कान्हू मुर्मू विवि-120
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि- 69