Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Maiya Samman Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को मिलेगा तोहफा, मंईयां सम्मान योजना की 15वीं किस्त आज से जारी

Jharkhand: झारखंड सरकार ने दिवाली से पहले राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मंईयां सम्मान योजना की 15वीं किस्त के 2500 रुपये की राशि शुक्रवार से 51 लाख से अधिक लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों को दी जा रही है।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन महिलाओं को पिछली 14वीं किस्त नहीं मिल पाई थी, उन्हें इस बार दोनों किस्तें मिलकर 5000 रुपये की राशि दी जाएगी। राज्य सरकार ने सभी डीसी और समाज कल्याण सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दिवाली से पहले सभी पात्र लाभुकों के खाते में राशि पहुंच जानी चाहिए।

गौरतलब है कि यह भुगतान अक्टूबर माह की किस्त का

गौरतलब है कि यह भुगतान अक्टूबर माह की किस्त का है और योजना में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई है। इससे पहले दुर्गा पूजा से पूर्व भी सभी लाभुकों को राशि हस्तांतरित की गई थी। फिलहाल लाभुकों का भौतिक सत्यापन जारी है, जिसके कारण हर महीने लाभुकों की संख्या में थोड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

राज्यवार लाभुकों की संख्या

राज्यवार लाभुकों की संख्या, रांची (3,86,559), दुमका (2,05,209), गोड्डा (1,77,375), गिरिडीह (2,45,172), देवघर (1,95,559), धनबाद (3,50,993), बोकारो (3,34,253), पलामू (4,52,354), पूर्वी सिंहभूम (1,30,378), पश्चिमी सिंहभूम (2,93,000) सहित अन्य जिलों की महिलाओं को भी यह लाभ मिलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !