Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Saraikela SP Meeting: धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सरायकेला पुलिस पूरी तरह सतर्क, अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Saraikela: सरायकेला खरसावां पुलिस ने अपराध गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक और शाखा प्रभारियों ने भाग लिया।

आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सितंबर माह में हुए अपराध की समीक्षा की गई और उद्भेदन के लिए निर्देश दिए गए। लंबित कांडों के निष्पादन के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।



सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। मादक पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बलात्कार और पोक्सो एक्ट से संबंधित कांडों के निष्पादन के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन करने के लिए निर्देशित किया गया। पासपोर्ट सत्यापन को 5 दिनों के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए। Emergency Response Support System डायल 112 के तहत प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।



साइबर कांडों की रोकथाम और निष्पादन के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा, अपराध नियंत्रण, सुगम यातायात व्यवस्था और पुलिस की दृश्यता बढ़ाने के लिए प्रहरी पहल को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !