Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Ghatshila By-election: घाटशिला उपचुनाव में संपत्ति का खुलासा, भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन करोड़पति, दो पत्नियों का जिक्र

Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के शपथ पत्र में दिलचस्प खुलासे हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन करोड़पति हैं और उन्होंने अपने शपथ पत्र में दो पत्नियों का उल्लेख किया है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी सोमेश सोरेन लखपति हैं।

बाबू लाल सोरेन की दो पत्नियों का जिक्र 


शपथ पत्र के अनुसार भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन की सालाना आमदनी 8.85 लाख रुपये है। उनकी पहली पत्नी बबीता सोरेन व्यापार करती हैं, जिनकी सालाना आमदनी 7.27 लाख रुपये बताई गई है। उनकी दूसरी पत्नी प्रियंका मुर्मू गृहणी हैं, जिनकी कोई व्यक्तिगत आमदनी नहीं है।


भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन करोड़पति

वहीं बाबू लाल सोरेन के पास कुल 1.53 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 1.10 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 42.77 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी शैक्षणिक योग्यता बी.ए. है और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है।


प्रत्याशी सोमेश सोरेन है लखपति

वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि वे लखपति हैं और उनकी पत्नी की सालाना आमदनी उनसे अधिक है। दोनों प्रत्याशियों के शपथ पत्रों से यह स्पष्ट है कि घाटशिला उपचुनाव में इस बार मुकाबला आर्थिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर दिलचस्प रहने वाला है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !