Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Jamshedpur MGM Hospital: एमजीएम अस्पताल में झारखंड पुलिस के जवान पर नर्स से छेड़खानी का गंभीर आरोप, मामला दर्ज

Jamshedpur: झारखंड पुलिस के एक जवान पर जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक नर्स के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। यह शर्मनाक घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब दो पुलिसकर्मी एक कैदी की मेडिकल जांच कराने अस्पताल पहुंचे थे।


जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों में से एक

जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों में से एक जवान ने ड्यूटी पर मौजूद नर्स के साथ अशोभनीय व्यवहार किया और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। जवान की इस हरकत से नर्स समेत वहां मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी स्तब्ध रह गए। नर्स द्वारा तत्काल शिकायत किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू की। प्रबंधन की सूचना पर होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी तब तक फरार हो चुका था। होमगार्ड के जवानों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

अस्पताल की गरिमा, बल्कि महिला सुरक्षा से भी जुड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए, अस्पताल प्रबंधन ने फौरन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी जवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मामला न केवल अस्पताल की गरिमा, बल्कि महिला सुरक्षा से भी जुड़ा है। प्रबंधन ने आरोपी जवान की पहचान कर उसके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !