Jamshedpur: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने न्यू इलेक्ट्रिक लोको सेड के सभागार में बेसिक लाइफ सपोर्ट ,सीपीआर और एफबीओ, (बाहरी वस्तु से वायु मार्ग अवरोध ) होने पर प्राथमिक चिकित्सा विधि की प्रशिक्षण पावरप्वाइंट और मॉकड्रिल कर प्रशिक्षित किया ।
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अनुसार 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आकस्मिक मौत का एक मुख्य कारण विदेशी वस्तु वायु मार्ग अवरोध (एफबीएओ) है। यह अनजाने में मृत्यु और आकस्मिक मृत्यु का चौथा मूल कारण होता है l बच्चे एक साथ अन्य कार्यों के साथ भोजन करना या खेलते हुए मुंह में कुछ डाल लेना, अचानक ध्यान भटकते ही विदेशी वस्तु वायु मार्ग अवरोध कर देती है जिसके कारण ऑक्सीजन प्रवाह में बाधा होती है फलस्वरुप सांस लेने मे कष्ट, निमोनिया और नली में खरोच के साथ फोड़ा बन जाती है, और अकास्मिक मौत भी हो जाती है । विदेशी वस्तु वायु मार्ग अवरोध छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों की आम गंभीर समस्या है । इस समस्या से निपटने के लिए घटनास्थल पर ही हेमलिच पैतरेबाजी जान बचाने की कारगर पद्धति है । हेइमलिच पैतरेबाजी उपचार देने की विधि पावरप्वाइंट के साथ मॉक ड्रिल कर प्रशिक्षित किया।
साथ ही रेल कर्मचारियों को कार्य के दौरान सांस रुक जाने,दिल का धड़कन बंद हो जाने
साथ ही रेल कर्मचारियों को कार्य के दौरान सांस रुक जाने,दिल का धड़कन बंद हो जाने, बिजली झटका लगने या दिल का दौरा पड़ने जैसी अपात स्थिती में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह बंद हो जाने की स्थिति में घटनास्थल पर ही सीपीआर देने की पद्धति पावर पॉइंट के साथ जिवांत माॅक ड्रिल प्रस्तुती कर प्रशिक्षित किया गया । सीपीआर के तीन बुनियादी सी चेक कॉल और केयर के साथ शुरुआती एक घंटा गोल्डन आवर में किए जाने वाले कार्य की विस्तृत जानकारी पावरप्वाइंट से दिया l सीपीआर का उद्देश्य ऑक्सीजन युक्त रक्त को संपूर्ण अंगों तक पहुंचने का प्रयास करते हुए नया जीवन प्रदान की प्रयत्न करना है, नवजात बच्चे को सीपीआर देने की पद्धति भी दिखाई गई ।
कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक लोको शेड के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अनुभाग
कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक लोको शेड के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता के साथ कर्मचारी गण उपस्थित रहे । सिविल डिफेंस डेमोंस्ट्रेटर रमेश कुमार ने सीपीआर देने की विधि मॉक ड्रिल कर प्रशिक्षित किया । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अनुभग अभियंता सामान्य आर एन महतो ने सिविल डिफेंस टीम को धन्यवाद ज्ञापन किया ।