दिनभर चले इस रंगारंग कार्यक्रम में विश्वविद्यालय
दिनभर चले इस रंगारंग कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 100 से अधिक छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्निवल में डांस, सिंगिंग, फैशन शो और यूनिवर्सिटी डेकोरेशन जैसी कई रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी कला, आत्मविश्वास और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय के निदेशक
विश्वविद्यालय के निदेशक, डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि "कल्चर कार्निवल जैसे आयोजन छात्रों को उनकी छिपी प्रतिभा को मंच पर लाने का अवसर देते हैं। ये कार्यक्रम न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी निखारते हैं।" उन्होंने दोहराया कि AJU छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित है और अकादमिक शिक्षा के साथ जीवन कौशल पर भी जोर देता है।
पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बेहतरीन
प्रो वाइस चांसलर, प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय की सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मक माहौल को मजबूत करते हैं, जिससे विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है।
एकता और उत्साह की भावना को और प्रबल किया
बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन, डॉ. एसएस रजी ने इस पहल को संस्कृति और मानवीय मूल्यों के संवर्धन की दिशा में सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि अर्का जैन विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है, और इस कार्निवल ने छात्रों में एकता और उत्साह की भावना को और प्रबल किया है। कार्यक्रम का समापन एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जहां विजेताओं को सम्मानित किया गया। संगीत, रंगों और उल्लास से भरपूर यह आयोजन विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक अविस्मरणीय और प्रेरणादायक याद बन गया।