Adityapur: आदित्यपुर के इमली चौक पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हुआ। जहां सालडीह बस्ती निवासी 2 युवक स्कूटी से सांकची स्थित रिलायंस ट्रेंड में ड्यूटी करने जा रहा था। इसी दौरान बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान गोलू महतो के रूप में हुई है और घायल की पहचान निखिल झा के रूप में हुई है।
मृतक के परिवार की स्थिति
घटना के बाद से मां की हालत खराब है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी भी आक्रोशित हैं और जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टीएमएच अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
दर्दनाक हादसों का सिलसिला
यह आदित्यपुर में कोई पहला सड़क हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। जो कि आज तक न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यातायात पुलिस की कार्यशैली पर भी कई बार सवाल उठते रहे हैं।
न्याय की मांग
स्थानीय निवासी और मृतक के परिजन पुलिस से न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं। वे मांग कर रहे हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वही, मुआवजा के लिए 15 लाख रुपए की मांग रखी है।