Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-18

Jamshedpur Sakchi: जमशेदपुर आम बागान पटाखा बाजार में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, एक्सपायरी फायर एक्सटिंग्विशर मिले

Jamshedpur: दीपावली के अवसर पर जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख स्थान आम बागान मैदान में पटाखा दुकानों को सजाने की अनुमति दी गई है। इस कदम का उद्देश्य लोगों को एक सुरक्षित और केंद्रीकृत स्थान पर पटाखे उपलब्ध कराना है, साथ ही सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। हालांकि, दुकानदारों द्वारा सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी करने का मामला सामने आया है।

अग्निशमन विभाग द्वारा आम बागान मैदान में लगाई

अग्निशमन विभाग द्वारा आम बागान मैदान में लगाई गई पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में विभाग ने पाया कि कई दुकानदारों ने सुरक्षा उपकरणों को तो रखा है, लेकिन वे महज खानापूर्ति साबित हो रहे हैं। जांच के दौरान यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि दुकानों पर रखे गए कई फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) की निर्धारित तारीख (Expiry Date) समाप्त हो चुकी है। सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरण का एक्सपायर्ड होना, एक बड़ी लापरवाही और संभावित खतरे का संकेत है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। विभाग ने तत्काल प्रभाव से सभी संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब एक्सपायरी डेट वाले फायर एक्सटिंग्विशर को हटाकर, उनकी जगह तुरंत नए और वैध अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था करें।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों के साथ

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दुकानदार इस चेतावनी का पालन नहीं करते हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर सुरक्षा मानकों को दुरुस्त नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ दंडात्मक और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें दुकान बंद करने से लेकर जुर्माना लगाने तक के कदम शामिल हो सकते हैं।

जिला प्रशासन के द्वारा आप जनता के लिए अपील

जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग का यह कदम, दीपावली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक है। प्रशासन की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि वे खरीदारी करते समय दुकानदारों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन होते देखें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !