Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Gamharia Road Accident: गम्हरिया में सड़क हादसा, अचानक एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

Gamharia: गम्हरिया स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य गेट के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बोलाइडीह निवासी अनिरुद्ध भगत गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौजूदा लोगों के अनुसार, अनिरुद्ध भगत किसी कार्य से बैंक के पास जा रहे थे, तभी अचानक एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।



स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना 

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और गंभीर स्थिति में अनिरुद्ध भगत को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सड़क हादसों से घायल व्यक्ति की इलाज के लिए मिली मुफ्त सुविधा

ऐसे हादसों में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलना बहुत जरूरी है। इसलिए सरकार ने सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू की है, जिसके तहत किसी भी गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज 1.5 लाख रुपये तक निःशुल्क किया जा सकता है। यह सुविधा ऐसे घायलों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है, जिन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता होती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !