Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Saraikela Road Accident: कांड्रा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

Saraikela: कांड्रा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल युवक की पहचान उरमाल निवासी अतुल चंद्र महतो के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, अतुल एक किराए के मकान में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करता है।

घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अतुल को जेआरडीसीएल की एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वाहन चालक फरार है जिस की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !