Jamshedpur: सोमवार देर रात जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दुखों मार्केट स्थित काली मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार (संख्या जेएच05इबी 2370) अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। आपको बता दे कि यह दुर्घटना दीवाली के दिन देर रात हुई है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आस पास के लोगों के अनुसार
आस पास के लोगों के अनुसार, कार की गति अत्यधिक तेज थी और चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे। गनीमत रही कि चारों युवक पूरी तरह सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर
टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जुगसलाई थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को तुरंत जब्त कर लिया।
जुगसलाई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू
जुगसलाई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि कार की रफ्तार कितनी थी और किन कारणों से चालक का संतुलन बिगड़ा। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं कार सवार युवक शराब के नशे में तो नहीं थे। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार ड्राइविंग के खतरों को दर्शाता है। पुलिस ने युवकों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।