Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Ghatshila By-election: घाटशिला उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, JKLM ने उतारा उम्मीदवार

Ghatshila: झारखंड के घाटशिला उपचुनाव में अब मुकाबला सीधा नहीं बल्कि त्रिकोणीय हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होने वाली पारंपरिक टक्कर में अब तीसरे मोर्चे के रूप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JKLM) भी शामिल हो गया है।

JKLM के प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने 21 अक्टूबर नामांकन दाखिल कर इस चुनावी जंग

JKLM के प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने 21 अक्टूबर नामांकन दाखिल कर इस चुनावी जंग को तीन-कोनी बना दिया है। पार्टी प्रमुख जयराम महतो के नेतृत्व में JKLM ने हाल के दिनों में कई इलाकों में अपनी सक्रियता बढ़ाई है, जिससे स्थानीय स्तर पर समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा की ओर से प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपुजन पाठक ने 

भाजपा की ओर से प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपुजन पाठक ने JKLM की दावेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “JKLM पहली बार चुनाव नहीं लड़ रही है। हर बार की तरह यह पार्टी वोट काटने का काम करती है। जिस मुद्दे को लेकर उनके नेता विधानसभा पहुंचे थे, उस पर अब तक कोई ठोस काम नहीं दिखा।”

घाटशिला उपचुनाव में अब झामुमो

घाटशिला उपचुनाव में अब झामुमो, भाजपा और JKLM के बीच दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह तीसरा मोर्चा नतीजों को प्रभावित कर सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !