Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Bihar news: चुनावी मैदान में तेज प्रताप यादव का पहला दौरा, आशीर्वाद, जनसंपर्क और सरकारी व्यवस्था पर सवाल

Bihar: महुआ विधानसभा क्षेत्र से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे, तेज प्रताप यादव ने नामांकन दाखिल करने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।


तेज प्रताप यादव ने गोविंदपुर स्थित प्रसिद्ध सिंघारा 

तेज प्रताप यादव ने गोविंदपुर स्थित प्रसिद्ध सिंघारा माता दुर्गा मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया, चुनरी चढ़ाई, और जीत के लिए माता के सामने सर पटककर प्रार्थना करते नजर आए।

जनसंपर्क के दौरान, तेज प्रताप यादव ने एक श्रद्धांजलि सभा में लोगों द्वारा पत्तल में परोसी गई मिठाई (रसगुल्ले) का स्वाद लिया। समर्थकों के घरों पर उन्होंने बिस्कुट और मिक्चर भी खाया।

जबरदस्त समर्थन का दावा

यात्रा के रिस्पॉन्स पर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि इस बार इंजीनियर कॉलेज मिलकर रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि वह अपना काम और प्रचार कर रहे हैं और किसी और के काम से उन्हें कोई मतलब नहीं है।

छठ पर सरकारी व्यवस्था पर सवाल

छठ महापर्व के लिए विभिन्न प्रदेशों से बिहार लौट रहे लोगों को ट्रेन में हो रही परेशानियों पर तेज प्रताप यादव ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "परेशानियां तो होती है, लोग पलायन करते हैं छठ में जब लौटते हैं तो परेशानी होती है, सरकार को उचित व्यवस्था करना चाहिए ताकि लोग आसानी से अपने घर पहुंच सके।"

फ्रेंडली फाइट पर दूरी

महागठबंधन में कांग्रेस, राजद और सहयोगी दलों के बीच कई सीटों पर हो रही फ्रेंडली फाइट को लेकर उन्होंने दूरी बनाए रखी। तेज प्रताप ने कहा कि "यह महागठबंधन का अपना मामला है, जिसे हमको कोई मतलब नहीं है, मेरा पार्टी अलग है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !